छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का ग्राम पंचायतों में हुई शुरुआत

0
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करते हुए कृषि मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला

छत्तीसगढ़िया लोगों को क्षेत्रीय  ओलंपिक खेलने का मिलेगा मौका

कोटा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगहना में ओलंपिक खेलों की शुरुआत कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं सरपंच प्रतिनिधि तुलसीराम खुसरो अमित गुप्ता, राजीव युवा मितान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल सचिव मान सिंह गौतम एवं शिक्षक गण ने विधिवत पूजा अर्चना कर खेल की शुरुआत किया एवं उन्होंने सरकार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया इस छत्तीसगढ़िया खेल से लोगों में बड़ा हर्ष व्याप्त है छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 — 2023 का आयोजन किया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओलंपिक प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व पंचायत विभाग को दिया गया है पंचायत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के 14 खेल खिलाए जाएंगे जिसमें गिल्ली डंडा, फुगड़ी, भंवरा, लंबी कुद व खो-खो बांटी आदि खेल सम्मिलित किया गया है इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे वहीं 0 से 18 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग खेल में हिस्सा ले सकेंगे हर पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत बेलगहना के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं समिति के सारे सदस्य प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है खेल का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा पंचायत स्तर पर सेलेक्ट होने के बाद द्वितीय चरण में जोन स्तर पर उसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रतिभागियों को खिलाया जाएगा जो खिलाड़ी चयनित होगा उसे राज्य स्तर पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!