असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म की जीत अहंकारी रूपी रावण का हुआ दहन

बेलगहना में पूर्व तहसील चौक पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति तहसील चौक बेलगहना के द्वारा नवरात्र उत्सव बड़े ही धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माता रानी के पंडाल पर प्रतिदिन नए-नए सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे थे आज माता की विदाई के साथ दशहरा उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रावण दहन देखने के लिए आसपास के ग्रामीण जन शामिल हुए

और आज मैं रूपी रावण अहंकारी रूपी रावण लालच रूपी रावण और स्वार्थी रूपी रावण का अंत समाज में सत्य और धर्म की जीत के साथ समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी रावण वध के लिए कावि अग्रवाल इशी गुप्ता ने राम और लक्ष्मण का रूप धारण कर रावण का वध किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया वही दिनेश अग्रवाल ने रावण दहन से पहले आतिशबाजी कर लोगों का मन मोह लिया वही छोटे बच्चों को फटाका बांटकर सहपाठियों को सोनपान एक दूसरों को दीया गया और दशहरे की शुभकामनाएं दी वही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलगहना पुलिस पूरी तरह से चौक-चौराहों पर मुस्तैदी से तैनात रही और चौकी प्रभारी खुद पेट्रोलिंग गाड़ी में पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई दिए भीड़ को देखते हुए 4-व्हीलर वाहनों को बाईपास रोड से निकाला गया वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको सहित तीन सवारी मोटर साइकिल सवारों पर कानूनी-कार्यवाही कर समझाइश देकर छोड़ा गया

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
