बेलगहना में भी सरकार की आमद पर जुलूस निकालकर मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

0
IMG-20221009-WA0088.jpg

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकालकर मनाई गई खुशी

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का चौक चौराहे पर हुआ स्वागत और आम लंगर का किया इंतजाम

बेलगहना आम मुस्लिम जमात के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुबह से ही लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त था सरकार की आमद पर लोग एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते रहे सुबह इशराक के बाद युवा कमेटी के द्वारा बेलगहना जामा मस्जिद से बाइक रैली निकाली गई और वह बेलगहना बस्ती भ्रमण करते हुए ग्राम पंडारापथरा व ग्राम बरर
व कंचनपुर गश्त करते हुए मस्जिद में आकर उसका समापन किया गया उसके पश्चात जोहर की नमाज अदा कर फातिहा कर नूर से नूर का सिलसिला मिल गया,जब मोहम्मद मिले तो खुदा मिल गया।”नगर के आम मुस्लिम जमात के द्वारा आज 9 अक्टूबर इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक आज 12 रबीउल अव्वल को अल्लाह के आखरी नबी हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के पैदाइश को ईद मिलादुन्नबी पर्व के रूप में अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने हाथों में इस्लामिक झंडा लेकर स्थानीय जामा मस्जिद के पास से दोपहर को जुलुसे मोहम्मदी निकालकर अकीदत पेश किया ।इस मौके पर अकीदतमंदों ने जगह जगह लंगर का एहतमाम किया था,लोगों के बीच शीरनी पानी मिठाई इत्यादि बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम जमात के संरक्षक लतीफ खान साहब ने अल्लाह के प्यारे नबी के कलमात,उनकी हदीश को याद करते हुए कहा की इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है,भूखों को खाना खिलाना,जरूरतमंदों की मदद करना चाहे वह किसी भी जाति समुदाय का हो,गरीब लोगों को कपड़ा पहनाना,सच्चाई की राह पर चलते हुए हमेशा हक़ की सदा बुलंद करना,सही मायनो में यही इसलाम का संदेश है।
और वही मुस्लिम जमात संरक्षक इलाही अंसारी द्वारा हर मुसलमान को पांच वक्त की नमाज कायम रखते हुए इसलाम के सभी अरकान अदा करना चाहिए और खुदा के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के बताए नेक राह पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!