जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

0
Screenshot_2026-09-01-10-23-10-36_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बिलासपुर–छत्तीसगढ़  राज्य शासन ने जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।

जशपुर के झरगांव में करीब चार एकड़ में इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। फुटबॉल मैदान के साथ ही यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व गैलरी, मिनी स्टेज, पार्किंग, पैवेलियन, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पृथक-पृथक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। इस सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!