वन शॉट ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने उमरिया वनांचल में बैगा बच्चों को दी स्कूली सामग्री एवं ग्रामीणों को बांटा गर्म कपड़ा

0
IMG-20221016-WA0102.jpg

वन शॉट ह्यूमैनिटी द्वारा बच्चों के बीच मनाई दिवाली की खुशियां

कोटा ब्लाक के उमरिया ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला के बच्चों एवं ग्रामीण जनों को वन शार्ट ह्यूमैनिटी के मेम्बर प्रिंस सोनी एवं उनके टीम के सभी मेम्बर के द्वारा बच्चों को स्कूल बैग ,जूता,कॉपी किताब, पेन ,फल,एवम मिठाई गर्म कपड़ा का वितरण किया गया वन शॉट यूनिटी के द्वारा ग्रामीणों के साथ राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद अपनी योजना के तहत गाना एवं डांस कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया इस तरीके का आयोजन प्रिंस सोनी एवं उनकी टीम के द्वारा हमेशा किया जाता रहा है

वनांचल के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में बच्चों एवं ग्रामीणों के चेहरे पर एक मुस्कान के लिए प्रिंस सोनी एवं उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है इस बार संस्था के द्वारा डेंटल डॉक्टरों की टीम लाकर ग्रामीणों की जांच किया गया एवं उस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए प्रिंस सोनी ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमें किसी के द्वारा यह बात पता चलती है कि कोई स्थान पर बच्चों को कुछ स्कूली सामग्री की आवश्यकता है तो हम अपने टीम के मेंबरों को बताते हैं और तय करते हैं और स्थल पर पहुंचकर जरूरत की चीजें बच्चों को मुहैया कराई जाती है ऐसा करने के बाद हमारे टीम मेंबर अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कोरोना काल से लेकर अभी तक विभिन्न जगहों पर जाकर सैनिटाइजर मास्क साबुन आदि का वितरण वनांचल क्षेत्रों में लगातार किया गया आज भी उमरिया ग्राम पंचायत के स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को जरूरत की सामग्री बांटकर दिवाली की खुशियां बांटी इस कार्यक्रम में वन शॉट ह्यूमैनिटी के सभी मेंबर एवं डॉक्टर की टीम व ग्रामीण वासी भारी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

error: Content is protected !!