अपनी परम्परा को सहेजना और सरकार की योजना को लोगों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य.. शुक्ला

छतीसगढ़ सरकार के द्वारा राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के माध्यम से प्रदेश मे छतीसगढ़ के पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम चरण पूरा कर लिया गया है अब यह प्रतियोगिता जोन स्तरीय मे पंहुच गया है जिसकी शुरुआत बेलगहना के हाई स्कूल मैदान मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला के द्वारा किया गया
मंडी अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा की छतीसगढ़ के पारम्परिक खेल भौरा गिल्ली डंडा पिट्ठूल फुगड़ी कबड्डी से नई पीढ़ी दूर होते जा रही थी और आधुनिकता के युग मे आज के बच्चे सिर्फ मोबाइल तक सीमित हो रहे थे जिसे पुनर्जीवित करते हुए गांव गांव मे फिर से बच्चे बूढ़े जवान महिलाएं सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है एवं
छतीसगढ़ की विरासत को हमें भावी पीढ़ी को सौंपना ही हमारा कर्तव्य है।
जोन स्तरीय प्रतियोगिता मे 10 पंचायत से चुने हुए खिलाडी आएंगे और फिर ब्लॉक, जिला होते हुए प्रदेश स्तर मे इसका आयोजन किया जायेगा
श्री शुक्ला ने मंच से भूपेश बघेल जी को छतीसगढ़ की लोककला संस्कृति और परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी
कार्यक्रम मे राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय सरपंच रमता तुलसी राम खुसरो, संगीता तिवारी, सोनू गुप्ता, उप सरपंच कपिल जायसवाल, संजू जायसवाल, परवीन खान, सचिव मानसिंह गौतम, भावना शिवहरे,बंटी कश्यप, प्राचार्य श्री दीक्षित, मुबारक खान, संगीता दास, एवं काफ़ी संख्या मे खिलाडीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
