मातृ पितृ सेवा संस्थान बिलासपुर के द्वारा कुरदर के वनांचल बैगा बच्चो को स्कूली सामग्री बांटकर दिवाली की मनाई खुशियां

मातृ पितृ संस्थान द्वारा 10 सालों से वनांचल क्षेत्रों में बांट रहे हैं गरीब बच्चों को कपड़े एवं स्कूली सामग्री

बिलासपुर जिले से 60 किलोमीटर दूरी पर पहाड़ों पर बसा कुरदर ग्राम जो सौंदर्य एवं पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है वहीं जंगलों में बसे बैगा जनजाति के लोग और दत्तक पुत्र कहे जाने वाले लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर उनके बीच आकर मातृ पितृ संस्थानों द्वारा खुशियां बांटने से लोगों का मन मोह लेता है मातृ पितृ सेवा संस्थान और कोचिंग क्लास के संचालक रवि गुप्ता के द्वारा कुरदर वनांचल के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में लगातार 10 वर्षों से नए कपड़े एवं स्कूली सामग्री बांटकर बच्चों के बीच खुशियां बाटी जाती है दिवाली के मौके पर लोगों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए एवं उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रवी कोचिंग क्लास के संचालक के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है

कि बच्चे पढ़ाई लिखाई कर के आगे बढ़े और मातृ पितृ संस्थान के संचालक रवि गुप्ता ने बताया बच्चों को नए कपड़े स्कूली सामग्री देकर जो मुझे खुशी होती है वह मैं बतला नहीं सकता हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के पर्व पर ग्राम में पहुंचकर वहां के गरीब बच्चों को ड्रेस एवं स्कूल बैग आदि सामग्री बांटा गया इस कार्यक्रम में पहुंचे रतनपुर तहसीलदार साहू ने कहा मातृ पितृ संस्थान द्वारा यह कार्य लोगों के प्रेरणा का स्रोत बनेगा वही खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को उत्साहवर्धन मिलता है और पढ़ाई के लिए ऊर्जा मिलती है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल समन्वयक प्रदीप चांडक, कुलदीप गुप्ता, सूरज बाजपाई, काशी राम साहू अमित अग्रवाल, अजय डहरिया, शिक्षा विभाग के सभी लोग एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल रहे
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
