छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वेच्छानुदान मद से 3.72 करोड़ राशि की स्वीकृत

0
IMG_20221014_192526.jpg



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं अन्य मंत्रियों की स्वेच्छानुदान मद से 3 करोड़ 72 लाख रूपये की स्वेच्छानुदान राशि जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि जिले के 1204 जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वास्थ्य, शिक्षा आदि बुनियादी जरूरतों के लिए प्रदान की गई है। जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने राज्य शासन से प्राप्त लाभार्थियों की सूची जिले के सभी तहसीलदारों को सौंपते हुए संबंधित हितग्राहियों को इसका भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत 1088 हितग्राहियों के लिए 3 करोड़ 42 लाख रूपये, तखतपुर तहसील के 40 हितग्राहियों के लिए 15 लाख 16 हजार रूपये, मस्तुरी तहसील के 19 हितग्राहियों के लिए 6 लाख 92 हजार रूपये, कोटा तहसील के 29 हितग्राहियों के लिए 3 लाख 59 हजार रूपये और बिल्हा तहसील के 28 हितग्राहियों के लिए 4 लाख 70 हजार रूपये शामिल हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!