नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति पड़ावपारा के द्वारा कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा का किया सम्मान

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से भारत देश में मनाया जाता है हिंदू समाज के सभी वर्गो के लोग इस नवरात्रि पर्व को मनाते हैं दुर्गा देवी की मूर्ति की स्थापना की जाती है और यह पर्व 9 दिन तक चलता है इसमें हर दिन अलग-अलग प्रोग्राम समिति के द्वारा किया जाता है जिसमें सभी धर्मावलंबी लोग दुर्गा देवी के दर्शन लाभ के लिए पहुंचते हैं जिससे गांव तथा शहर में भीड़ इकट्ठा हो जाती है

वही कोटा नगर में नवरात्रि पर्व शांति प्रिय तरीके से हुआ संपन्न समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी घरों में प्रसाद वितरण तथा नगर पंचायत एवं पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों में जाकर आभार व्यक्त किया वही नवरात्रि पर्व पर पुलिस विभाग की अहम भूमिका रहती है जिस पर कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने प्रत्येक समितियों की बैठक कर सभी प्रोग्राम पर सुरक्षा बल तैनात किया था जिससे शांति व्यवस्था बना रहें जिस पर समिति के पदाधिकारी द्वारा कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा की कानून व्यवस्था की प्रशंसा की और दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा का श्रीफल साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया सम्मान में सम्मिलित दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी प्रदीप कौशिक रविंद्र ध्रुव मनीष कौशिक, नरेंद्र गोस्वामी, राजू साहू, छोटू नामदेव, रोहित साहू, राजकुमार श्रीवास, अमन मानिकपुरी आदि लोग मौजूद रहे
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
