करोड़ों की लागत से बना अरपा पुल अब लोगों के लिए बना जान का खतरा

0
IMG_20221014_122811.jpg
अरपा पुल के ऊपर निकली हुई लोहे कि राड़

बेलगहना अरपा पुल में पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग की निष्क्रियता से हुआ जर्जर

बेलगहना से बिलासपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में बने अरपा पुल में इन दिनों पुल में लगी लोहे की राड़ बाहर निकल गई है जबकि यहां रोज हजारों गाड़ियों का आवागमन होता है और स्कूली बच्चे भी इसी अरपा पुल को क्रॉस करके स्कूल आते हैं जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता ।

आपको बता दें कि 1994 में बहुप्रतीक्षित मांग पर मध्य प्रदेश शासन के समय में करोड़ों की लागत से अरपा पुल का निर्माण कार्य कराया गया था जिससे लोग बिलासपुर जिला मुख्यालय में आसानी से आवागमन कर अपने रोजमर्रा के काम किया करते है लेकिन अब लोगों को यह डर सता रहा है कि पुल जर्जर होने की वजह से आवागमन का साधन खत्म ना हो जाए जबकि वहीं सरकार द्वारा बैरियर लगाकर पुल का टैक्स वसूल कर लिया गया लेकिन पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग की निष्क्रियता की वजह से आज पुल जर्जर स्थिति में है पूर्व में इसी अरपा पुल पर कुछ अपराधिक तत्वों के द्वारा पुल पर लगी बेरिंग को चुरा लिया गया था जिस पर पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग के द्वारा मरम्मत कराया गया था और चोरों की नजर इस पुल पर अभी भी लगी हुई है विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस कार्य नहीं किया जाता है समय-समय पर जनप्रतिनिधि इसकी शिकायत विभाग से करते रहे हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है या फिर यह कह ले कि किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है और कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है जब मीडिया की टीम ने जनप्रतिनिधि एवं राहगीरों से अरपा पुल के बारे में जानना चाहा तो लोगों ने बताया कि विगत कई सालों से यहां राड़ निकले हुए हैं और यहां से सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारियों का रोज आवागमन होता है लेकिन फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है अगर समय रहते पुल की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है तो मुख्यालय से आने-जाने का आवागमन खत्म हो जाएगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!