जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जन चौपाल का मंच, महंगाई, बिजली बिल और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा
बिलासपुर/बेलगहना– कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता के बीच आयोजित जन चौपाल में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों ने सियासी माहौल गरमा दिया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस जन चौपाल में उनके सक्रिय सिपाही एवं जननेता सचिन साहू ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए जनता के बीच भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। सचिन साहू के नेतृत्व में आयोजित जन चौपाल में बड़ी संख्या में लोगों के बीच महंगाई, बढ़ते बिजली बिल, कथित वोट चोरी और जनमत के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए सचिन साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की, लेकिन आज आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और बिजली बिल का बोझ लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। जनता जिन उम्मीदों के साथ सरकार को सत्ता सौंपती है, उन उम्मीदों पर सरकार खरी उतरती नजर नहीं आ रही है।
सचिन साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यदि जनमत का गलत इस्तेमाल होता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को जागरूक होना होगा और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अब जनता का भरोसा भाजपा से उठता दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में जनता अपने सवालों का जवाब मांगेगी और सरकार को जवाब देह बनाना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। जन चौपाल केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाने का एक सशक्त मंच है।
वहीं जन चौपाल के प्रभारी रियाज अहमद खोखर ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार धोखे की राजनीति कर सत्ता में आई है। आज जनता महंगाई की मार झेल रही है। आम आदमी के सामने घर चलाने, बिजली बिल भरने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती खड़ी है। सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता को अब केवल वादे नहीं, बल्कि अपने जीवन में वास्तविक बदलाव चाहिए। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच पहुंचेगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
जन चौपाल में सचिन साहू ने जिस अंदाज में जनता के बीच पहुंचकर महंगाई, बिजली बिल और वोट चोरी के मुद्दों को उठाया, उससे कार्यक्रम में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों के बीच संपन्न हुई जन चौपाल ने क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक मुहिम को नई धार देने का संदेश दिया।
जन चौपाल में कांग्रेस के सिपाहियों ने आक्रामक रूप अपनाते हुए भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की इस कार्यक्रम में अश्वनी उद्देश्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेलगहना, धनी , डॉक्टर ए के राय मंडल अध्यक्ष केंदा, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त सबलू महाराज अमित गुप्ता, कपिल जयसवाल, राम गंधर्व, अजहर खान, रहीम खान, सात्विक तिवारी, चितरंजन शर्मा, रवि सिंह, शिवा, मनमोहन यादव, लाला निर्मलकर, आशीष अग्रवाल, विजय कोल, दुर्गा बघेल, जगदीश,कन्हैया पटेल मन्नू पटेल, धीरज पटेल ,सुरेश पटेल, मधु सोंधिया, सरोज मानिकपुरी, परदेसी धनवार अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं शामिल हुए

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
