करगीकला में सौंरा समाज के बीच पहुंचे संदीप शुक्ला, बच्चों के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

0
IMG-20261111-WA0135.jpg

बिलासपुर /बेलगहना — दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने साथियों के साथ कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगीकला में घूमन्तु सौंरा परिवारों के बीच पहुंचे और उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवारों को पटाखे एवं मिठाइयां वितरित कर बच्चों और ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजातियों के अंतर्गत बैगा, धनुहार, मांझी सहित विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं। इसके अलावा सौंरा समाज के परिवार भी क्षेत्र में रहते हैं, जो आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। ऐसे परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटने से त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ जाती है। शुक्ला द्वारा विगत कई वर्षों से दीपावली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे और मिठाइयों का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी हर वर्ष इस आयोजन का इंतजार करते हैं।

इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ पूर्व जनपद सदस्य रिंकू दीक्षित, नगर कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष कमलू कश्यप, अफजल खान, जय गुप्ता, नवीन बघेल, नरेंद्र यादव, धनरास बूथ अध्यक्ष देव यादव, अनिकेत जायसवाल एवं विकास बघेल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!