अवैध रेत उत्खनन करते हुए दो ट्रैक्टर पर नायब तहसीलदार ने की कार्यवाही

कोटा ब्लाक के अंतर्गत केकराडीह झिंझरी मोहल्ला से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए दो ट्रैक्टर को नायब तहसीलदार बेलगहना के द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार ने दो ट्रैक्टर जो अवैध रूप से रेत परिवहन करते हेतु कोटा जा रही थी उसको पकड़ कर कार्यवाही आरंभ कर दिया है नायब तहसीलदार को लगातार सूचना मिल रही थी खोली पारा केकराडीह से रेत माफियाओं द्वारा अपने रसूख का हवाला देते हुए ग्रामीणों को डरा धमका कर रेत निकाल कर बिक्री किया जा रहा था इस पर आज ग्रामीणों द्वारा मोबाइल पर तहसीलदार को सूचना दी गई

कि अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है जिस पर तत्काल तहसीलदार ने केकरा खोली के पास अवैध रेत खनन कर परिवहन करते हुए 2 ट्रेक्टर किया जब्त। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेक्टर कोटा क्षेत्र के साजापाली और गोबरीपाट के हैं। जिसमें एक ट्रैक्टर लक्की दुबे गोबरीपाट तो वहीं दूसरा भानु साहू का बताया जा रहा है।स्थल पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर अपनी गिरफ्त में लिया और आगे की कार्यवाही चल रही है। अब देखना ये है कि उक्त कार्यवाही क्या पूरी हो पाएगी अथवा राजनीतिक दबाव में हमेशा की तरह इस कार्यवाही का दम घुट जाएगा यह कार्यवाही कहीं यहीं समाप्त न हो जाए। यदि कार्यवाही पूरी स्वच्छता के साथ होती है तो ऐसे रेत माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
