अग्रहरि समाज बेलगहना के युवा अमित गुप्ता बने प्रदेश महामंत्री

0
IMG-20230913-WA0047.jpg

बेलगहना अग्रहरि समाज इकाई द्वारा प्रदेश महामंत्री अमित गुप्ता का साल एवं श्रीफल से किया सम्मान

रतनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से अमित गुप्ता बने प्रदेश महामंत्री

बेलगहना के कृष्ण नगर में अग्रहरि समाज द्वारा प्रदेश महामंत्री बनने पर अमित गुप्ता का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध जन एवं गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं बच्चों के द्वारा फूल मालाओं से प्रदेश महामंत्री का सम्मान किया गया अमित गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी अपने उद्बोधन में अमित गुप्ता ने कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं कर्तव्य निष्ठा से पालन करूंगा और अपने समाज को प्रगति की ओर हमेशा लेकर चलूंगा रवि गुप्ता ने कहा कि यह हमारे बेलगहना के लिए गौरव की बात है कि आज बेलगहना ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं को प्रदेश में नेतृत्व का मौका मिला जिसे हम हम समाज के लोग अपने आप को र्ग्वानित महसूस कर रहे हैं साथ ही साथ आज समाज के सभी लोगों ने एक स्वर में समाज मे होने वाले मृत्यु भोज को भी बंद करने हेतु आवाज उठाई जिस पर आगे बैठक कर निर्णय लेने की बात हुई तथा समय-समय पर समाज की बैठक करने को कहा गया कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम में आनंद गुप्ता युवा अध्यक्ष बेलगहना अग्रहरि समाज,शैलेष गुप्ता ,केंद्रीय सभासद अग्रहरि वैश्य समाज,प्रवीण गुप्ता केंद्रीय सभासद अग्रहरि वैश्य समाज,रवि गुप्ता वरिष्ट समाजसेवी, विजय गुप्ता शिक्षक, राजेश गुप्ता शिक्षक ने उद्बोधन दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!