करोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव एवं ट्रेन रद्द करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना ने किया विरोध प्रदर्शन

0
IMG-20230913-WA0084.jpg

बेलगहना रेल रोको आंदोलन में घंटों रहा रेलों का चक्का जाम स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बेलगहना में रेल रोको आंदोलन के डर से बिलासपुर इंदौर ट्रेन को कोटा में घंटों रोका रखा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के आव्हान पर दशको से विभिन्न स्टेंशनो पर रुक रही एक्स्प्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के स्टापेज बंद करने के विरोध एंव पुनः उन सभी स्टेंशनो पर सभी ट्रेनों के स्टापेज यथावत रखने के लिए बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर कटनी मार्ग में आज बेलगहना रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ एवं केंद्र में बैठी मौजूद भाजपा की सरकार पर हल्ला बोल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौपा गया इससे पूर्व में भी कटनी रेलवे मार्ग पर सलका ,कोटा ,बेलगहना , खोंगसरा, खोडरी आदि स्टेंशनो पर धरना प्रदर्शन किया जा चुका है प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीणों जनों के द्वारा रेल रोको आंदोलन को सफल बनाया गया इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित थे एवं सभी ने एक स्वर में रेलवे प्रशासन के द्वारा की जा रही मनमानी एवं तानाशाही का पुरजोर विरोध किया गया लगभग तीन वर्षो से ट्रेन का परिचालन कोरोना के नाम पर पूर्णत बंद है और जो ट्रेन चल रही है उसको रद्द कर दिया जा रहा है जबकि यहां से मालगाड़ीयो का आवागमन तेजी से चल रही है और सभी स्टेशनों में यात्री गाड़ियों का स्थाई ठहराव बंद कर दिया गया है कोरोना कॉल के तीन वर्षो से जनता रेल सुविधा से दूर है कोरोना महामारी में लोगों ने अपना व्यापार अपना पैसा और अपनों को खोने के बाद एक उम्मीद थी रेलवे के तानाशाही रवैए से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है यहां के लोगों को रोज बाहर जाकर कामकाज कर वापस अपने घर को आते थे उसे भी रेलवे ने छीन लिया अब क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है यदि जल्द ही रेल का परिचालन नहीं किया गया और ठहराव नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई क्षेत्र के लोग लड़ेंगे जनता के बीच से एक आवाज यह सुनाई दे रही है रेल नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ केंद्र में बैठी सरकार को जगाने की कोशिश में लगी हुई है

Leave a Reply

error: Content is protected !!