IND Vs Zim 1st ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, धवन और गिल का दमदार प्रदर्शन

0
18_08_2022-ind_vs_zim_1st_odi_match

 आज हुए पहले वनडे इंटरनेशनल में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले गए तीन मैचों की सीरीज का यह पहला वनडे मैच था। भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य था जो कि भारत ने बिना किसी विकेट के 30.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से शिखर धवन और शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन ने इस जीत में बड़ा योगदान दिया है। इन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शिखर धवन ने 81 रन और शुभमन गिल ने 82 रन बनाए हैं। वहीं शुरू में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके साथ ही पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम भारतीय टीम के सामने काफी बेबस नजर आ रही थी। वहीं 189 रन के स्कोर पर 40.3 ओवर में सिमट गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!