हर हफ्ते 20% की रफ्तार से बढ़ रहे हैं मंकीपॉक्स के मामले, कोरोना से होनेवाली मौतों में भी वृद्धि

0
18_08_2022-who_briefing_n

WHO Media Briefing: डब्ल्यूएचओ (WHO) ने अपनी ताजा मीडिया ब्रीफिंग में मंकीपॉक्स को लेकर कई नई जानकारियां दीं और लोगों के इस बीमारी के बारे में सचेत किया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस ने कहा कि पिछले हफ्ते मंकीपॉक्स के लगभग 7,500 मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा हैं। इसके पिछले हफ्ते भी मामलों में 20% का इजाफा हुआ था। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में 92 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 35,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!