लोकसभा निर्वाचन 2024 : स्वीप कार्यक्रम
80 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने ली मतदाता शपथ

बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करें इस उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोटा के 103 ग्राम पंचायतों में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 22 हजार से ज्यादा मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों सहित जिले के कुल 80 हजार श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली। श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। श्रमिकों ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
