श्री अद्वैत परमहंस आश्रम के भक्तों ने की धार्मिक यात्रा


परमहंस आश्रम बेलगहना के पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के परम सानिध्य में श्री सेवा समिति एवं पूज्य स्वामी जी के अनुयायी दो सौ भक्तों ने की धार्मिक यात्रा, इस धार्मिक यात्रा में प्रथम दर्शन श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की नगरी अयोध्या धाम पहुंच कर पूज्य स्वामी जी के साथ प्रभु श्री रामलला जी का दर्शन किये एवं सेवा समिति के सभी सदस्यों ने राम मंदिर प्रांगण पर स्वच्छता अभियान कर श्रम दान किये उसके बाद चित्रकूट धाम पर माँ मन्दाकिनी की आरती में समम्लित होकर, पूज्य स्वामी जी आरती पूजन किये ट्रस्ट की ओर से पूज्य श्री का स्वागत सत्कार किया गया। प्रयागराज में सभी श्रद्धालु भक्तों ने संगम स्नान का लाभ उठाये, मैहर में पर्वत की चोटी में विराजित माँ शारदा भवानी जी की सभी श्रद्धालु भक्तो ने दर्शन किये उसके बाद बनारस पहुंच कर भगवान काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किये एवं मणिकार्निका व गंगा जी का दर्शन श्रीफल भेंट किये।बेलगहना आश्रम से संबंधित परमहंस आश्रम गढ़वाघाट में अनेक साधु संतो ने पूज्य श्री के साथ सत्संग दर्शन का लाभ उठाये,स्वामी जी के अनेक अनुयायी बनारस में भी है। तत्पश्चात माँ विंध्यवासिनी जी की दर्शन करते हुए बेलगहना आश्रम के लिए स्वामी जी साहित सभी भक्तों ने प्रस्थान किये। पूज्य श्री के बेलगहना प्रस्थान पर प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा दाल सागर चौक पर पुष्प हार एवं आरती कर स्वागत सत्कार किया गया। इस धार्मिक यात्रा में कोरबा,बिलासपुर,रायपुर,लोरमी,मुंगेली,तखतपुर,रतनपुर,बिचारपुरकरिआम,बस्तीबगरा,पेंड्रा,कुरुवार,कोंचरा,जरगा,माझ्वानी,कंचनपुर,पुडू,आदि अंचलो से इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठाये।

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
