परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस ससुर गिरप्तार।

0
IMG-20240118-WA0010.jpg

कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में 13 तारीख की दरम्यानी रात सूचक भवन सिंह मरकाम की बहू खुशबू यादव उर्फ हीना यादव की कमरा अन्दर बिस्तर में अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी थी, सूचक भवन सिंह मरकाम निवासी बंधियापारा खोगसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष शव पंचनामा कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, चूकि मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना नवविवाहिता होने से मामले को गंभीरता से जांच करने को उच्च अधिकारियों ने निर्देशित किया। परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी से अवलोकन कर गवाहों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर से मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13 तारीख के रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या स्वीकार करने से धारा 302,34 भादवि का अपराध कायम कर आरोपियों का मेमोरडम कथन लेखकर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त मामले मे चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

error: Content is protected !!