इकतीस टीमों को पछाड़कर बेलगहना बना क्रिकेट का चैंपियन

0
IMG_20240110_164003.jpg


कोटा ब्लाक आमागोहन में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच बुधवार को बैलट पारा आमागोहन मैदान में खेला गया। जिसमें शिवम् किक्रेट बेलगहना की टीम ने आमागोहन टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। आमागोहन ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। वहीं शिवम किक्रेट बेलगहना ने पहले बैटिंग करते हुए कुल आठ ओवरों में 102 रन बनाए थे। जवाब में आमागोहन के खिलाड़ियों ने शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी की मध्यम के ओवरों में जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण मैच में शीकस्त का सामना करना पड़ा वही मैन आफ द मैच 44 रन बनाने वाले शिवम किक्रेट टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रमोद शुक्ला को दिया गया और मैन आफ द सीरीज कृष्ण कुमार रहे। आरिफ ने पूरे टूर्नामेंट में कुल चौदह विकेट लिए। फाइनल मुकाबले का प्रथम पुरस्कार मजहर खान एवं राजु सिंह के हाथों प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान जनपद सदस्य पीताम्बर ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार जीत मायने नहीं रखता। महत्व है खेल भावना का। हम खेल से सीखते हैं कि आगे क्या सुधार करना है। आमागोहन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता यादगार है। उन्होंने विजेता, उपविजेता और आयोजन समिति को बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!