राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी भारत जोड़ो पदयात्रा का किया गया शुभारंभ

0

भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल ग्रामीण जन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान पर ग्राम पंचायत पणरापंथरा  में भारत जोड़ो पदयात्रा का किया गया शुभारंभ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना ने भारत जोड़ो की 150 दिनों की  भारत जोड़ो पद यात्रा का आरंभ किया ग्राम पंचायत पणरापथरा  में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ एवं पूजा अर्चना करने के पश्चात मौली माता से पदयात्रा को आरंभ किया गया जो कि ग्राम भ्रमण करते हुए हर घर तक भारत जोड़ने की बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना की ओर से बताई जा रही है भ्रमण के दौरान जिला महामंत्री गणेश कश्यप ने बताया  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी लोगों को जानकारी दी जा रही है और हर घर तक पदयात्रा के माध्यम से सरकार अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम पंचायतों ने बताया की यह यात्रा ग्राम पंडणपथरा से प्रारंभ हुई है और यह 150 दिनों तक चलेगी जिसमें हर ग्राम पंचायत पर यह यात्रा सुचारू रूप से जारी रहेगी कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा एवं  जिला किसान कांग्रेस महामंत्री शिवदत्त पांडे सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र गंधर्व सरपंच शक्ति बहरा विजय कोल पूर्व सरपंच नासीर खान एवं कल्याण सिंह, दीवान ध्रुव एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

error: Content is protected !!