लहंगाभाटा ग्राम में एक अधेड़ ने फांसी के फंदे पर झूल कर की अपनी जीवन लीला की समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण क्षेत्रों मे रुक नहीं रहा आत्महत्या का सिलसिला

बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत लहंगाभाटा ग्राम में आज एक अधेड़ ने फांसी पर झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली बेलगहना से 5 किलोमीटर दूर लूफा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम लहंगाभाटा में कदम चौक के पास एक अधेड़ युवक ने रात्रि में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सवेरे जब घर वाले जागे तो अपने पिता को कमरे में नहीं पाकर इधर-उधर तलाश किए तो बाड़ी में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती उनकी लाश उनकी पुत्री ने देखा जिसकी सूचना अपने परिवार वालों और ग्रामीणों को दी जिससे घरवाले सदमे में है मृतक के आत्महत्या का कारण घर वाले एवं ग्रामीण को भी नहीं पता मृतक का नाम सहेत्तर सिंह मरावी पिता भगवान सिंह मरावी उम्र 45 वर्ष है जो रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन व्यतीत करता था आत्महत्या का कारण क्या था यह पुलिस विवेचना के बाद पता चलेगा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
