निजात अभियान के तहत बेलगहना पुलिस की बड़ी सफलता
लाखों का गांजा परिवहन करते पिकअप पुलिस द्वारा जप्त कुल 244 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती 2448000 रुपए एक टाटा पिकअप कीमती लगभग ₹500000 जप्त

बेलगहना चौकी अंतर्गत इस समय निजात अभियान के तहत नशे से जुड़े लोगों की पतासाजी एवं आवागमन के संस्थानों का पता पुलिसकर्मियों को मिल रहा है जिससे संध्या पेट्रोलिंग के जरिए मुखबिर सूचना मिला की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 25 एल 4895 में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा सब्जियों के बीच छिपाकर परिवहन किया जा रहा है की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह को अवगत करा कर अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवम एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर पिकअप के आने वाले संभावित रास्ते में मोबाइल चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी चेकिंग की भनक पाकर आरोपी अपने वाहन को उक्त रास्ते में न लाकर कुछ दूर पूर्व से ही दूसरे रास्ते ले जाकर ग्राम बरर जंगल की ओर छोड़कर भाग गया जिसे मुखबिर की सूचना पर मौके पर हमराह स्टाफ और गवाहों के पहुंचकर एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त पिकअप वाहन से 7 बोरियों में एक एक किलो का पैकेट बना प्रत्येक बोरी में 35/35 पैकेट भरा हुआ कुल जुमला वजनी 244 किलो 800 ग्राम एवं पिकअप वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी हेतु वाहन मालिक के पते पर पुलिस पार्टी भेजी गई है इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओपी कुर्रे के हमराह में प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल आरक्षक सत्येंद्र राजपूत ईश्वर नेताम आरक्षक राकेश पोर्ते का योगदान रहा

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
