वन परीक्षेत्र बेलगहना में जंगली जानवर बारहसिंघा की जाली में टकराने से मौत

0
IMG-20230315-WA0046.jpg

वन मंडल बिलासपुर के बेलगहना वन परिक्षेत्र में जंगली जानवर का आवागमन रात में देखने को तो मिलता ही है लेकिन आज शाम 5:00 बजे 6 से 7 बारहसिंघा हिरण का झुंड सिद्ध बाबा आश्रम के नीचे ग्रामीणों ने देखा ग्रामीणों ने हिरण के झुंड को देखकर पानी रख दिया जिससे वह अपनी प्यास बुझा सके और फिर जंगल की ओर चले जाएं लेकिन वही कुत्ते ने बारहसिंघा हिरण के झुंड को दौड़ाया जिससे एक बारहसिंघा हिरण भागकर रेलवे के पावर हाउस की जाली में टकरा गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई इन दिनों गर्मी शुरू हो गई जिसके कारण जंगल में आग लगने लगी है जिसके वजह से जंगली जानवर जंगल छोड़कर बेलगहना कस्बे के अंदर घूमते हुए मिल जाते हैं जिससे उनकी जान को खतरा रहता है ग्रामीणों की मदद से मृत हिरण को बेलगहना रेस्ट हाउस में लाया गया वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट मंसूर खान से घटना के बारे में सूचना दी गई तो उन्होंने बताया की बारहसिंघा हिरण दौड़ते दौड़ते अचानक रुकने से हार्ट अटैक से मौत हो जाती है या कोई जोर से शोर करने से भी मौत हो जाती है वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो हिरण मर चुका था पत्रकारों ने घटना के बारे में वन परीक्षेत्र अधिकारी आर एस राठिया को बताया तो रेस्क्यू टीम भेजकर तत्काल मृत हिरण को लोगों की सहायता से बेलगहना रेस्ट हाउस लाया गया तथा कल मृत हिरण का पीएम कराया जाएगा तथा उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!