कोटा पुलिस की निजात अभियान के तहत अवैध गांजा एवं अवैध शराब बिक्री पर तीन आरोपियों पर कार्यवाही


बिलासपुर जिला के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचल के अलग अलग जगहों से कोटा पुलिस ने गांजा व अवैध महुवा शराब बेचने वाले एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत जिले के कप्तान द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाए इसी के तहत कोटा थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध गांजा व अवैध शराब बिक्री की जा रही है मुखबिर की सूचना पर अलग अलग जगह से गांजे व शराब के साथ एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम इस प्रकार
सोनदास मेरसा पिता सौखीलाल मेरसा उम्र 26 साल साकिन लारीपारा खरगहना थाना कोटा तथा
जब्ती 4.6 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹46000 है तथा
अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों से 19 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई तथा आरोपी दुकालू श्रीवास पिता सुखदेव श्रीवास उम्र 48 वर्ष साकिन बिल्लीबंद थाना कोटा दूसरा आरोपीयां
सविता मोहल्ले पति ओमप्रकाश मोहल्ले उम्र 40 साल साकिन मोहंदी थाना कोटा के है इस कार्यवाही से कोटा थाना अंतर्गत अवैध कारोबार करने वालों में दहशत का माहौल व्याप्त है

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
