होली पर्व के पूर्व वन विभाग की बड़ी कार्यवाही से लकड़ी तस्कर हुए पस्त

वन परीक्षेत्र अधिकारी आर एस राठिया ने लाखों रुपए की लकड़ी की जप्त

वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एवं उप मंडल अधिकारी कोटा निश्चल शुक्ला के मार्गदर्शन में बेलगहना वन परीक्षेत्र अधिकारी आरएस राठिया और उनकी टीम के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान और मुखबिर की सूचना पर लाखों रुपए की इमारती लकड़ी जब्त कर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही से लकड़ी तस्कर के हौसले पस्त दिखाई पड़ रहे हैं साथ ही साथ केंद्रा में जलाऊ लकड़ी सहित छः साइकल जप्त किया गया जो हर दिन क्षेत्र में लकड़ी काटकर रोजगार करते रहते थे जिसकी शिकायत लगातार वन परीक्षेत्र अधिकारी आर एस राठिया को मिलती रही जिस पर कार्यवाही कर अंकुश लगाया गया रात्रि गश्त के दौरान वन परीक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बहेरामुडा रोड में ट्रैक्टर में इमारती लकड़ी तस्करी की जा रही है मुखबिर की सूचना पर उक्त स्थल पर उड़नदस्ता की टीम के साथ रेट कार्यवाही की गई जिसमें महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक सी जी 10 बीएफ 4765 व काली क्रमांक सीजी 10 AW 5422 को रुकवा कर जांच की गई ट्रैक्टर में सागौन शिल्पट जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है जिसका पी ओ आर नंबर 1423/ 18 है जब्ती कार्यवाही में दो आरोपी लोकनाथ पिता हीरालाल जगत 34 वर्ष निवासी बरभाठा नागेन्द्र पिता सुखदेव सिंह गोड निवासी बरभाठा पर वन अधिकार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में लकड़ी तस्कर के हौसले पस्त दिखाई दे रहे हैं वही वन परीक्षेत्र अधिकारी आर एस राठिया ने कहा की लगातार तस्करों के खिलाफ कारवाही जारी रहेगी इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर अखंड प्रताप सिंह वनरक्षक अजय कुमार श्रीवास वनरक्षक सोम प्रकाश वनरक्षक संत कुमार वाकरे वाहन चालक राज नारायण यादव वन चौकीदार रामकुमार कैवर्थ, मनीष श्रीवास एवं वन मंडल बिलासपुर के उड़नदस्ता की टीम इस कार्यवाही में शामिल रही

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
