बेलगहना तहसील में राजस्व शिविर संपन्न

शिविर में बैगा जनजातियों का 150 स्थाई जाति प्रमाण पत्र किया गया वितरण

कोटा ब्लाक के अंतर्गत बेलगहना तहसील में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं अनुभवी अधिकारी राजस्व कोटा के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी कार्यों का शीघ्र निराकरण हेतु बेलगहना में शुक्रवार को 11 बजे से 05 बजे तक राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों में आवेदन प्राप्त हुए जिसमें बैगा जनजाति को प्रमाण पत्र वितरण किया गया 125 स्थाई जाति प्रमाण पत्र दिया गया 180 अस्थाई अन्य जाति एवं निवास, आय प्रमाण पत्र वितरण किया गया वही किसान किताब 150 लोगों को वितरण किया वन अधिकार पुस्तिका वितरण 7 लोगों को किया गया तथा नामांतरण के 15 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 6 ऑनलाइन निराकृत किया गया तथा बंटवारा के 16 आवेदन प्राप्त किए एक का ऑनलाइन निराकृत तथा सीमांकन के 20 आवेदन प्राप्त हुए दो पूर्व में सीमांकन के निराकृत तथा आर्थिक सहायता के तीन जनहानि के आवेदन प्राप्त हुए तथा तीन पशु हानि के आवेदन प्राप्त हुए तीनों को निराकृत किया गया शिविर के आयोजन से ग्रामीणों एवं छात्रों की समस्याएं हल हो सकी जिसका सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे आयोजन को सराहा गया

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
