सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

स्कूल स्टाफ की पैरंट्स ने की तारीफ

सेंट जेवियर्स स्कूल हाई स्कूल कोटा के कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधे अर्पण कर किया गया जिसका उद्देश्य समस्त समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।तत्पश्चात मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई तथा सेंट फ्रांसिस के फोटो के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित की गई। फादर लॉरेंस राज द्वारा बाईबल के प्रमुख वचनों द्वारा समस्त विद्यालय को आशीष प्रदान किया गया। तत्पश्चात विद्यालय कि छात्राओं द्वारा मनमोहक व आकर्षक ढंग से गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोंटेसरी के बालक व बालिकाओं द्वारा बटरफ्लाई नृत्य की रोचक प्रस्तुति की गई नन्हे बच्चों को देखकर दर्शक व अभिभावकगण भाव विभोर हो उठे। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रसाद कटारे द्वारा सभी के समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कि गई जिसमें उन्होंने विद्यालय द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों को वर्णित किया तत्पश्चात अतिथिगणों को प्रतीक चिन्ह व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति की गई समस्त प्रस्तुतियां पुष्पगुच्छ के विभिन्न आकर्षक फूलों की भांति प्रतीत हो रही थी। विभिन्न नृत्य नाटिका के द्वारा समस्त दर्शकगण अत्यंत आनंदित हुए इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय टांडे ने शिक्षक के जीवन के महत्व एवं उसके द्वारा संपादित अनेकानेक कर्तव्यों की परिपालन करने के विषय में बताया एवं समयनुकूल अपने आपको ढालने एवं तैयार रहने के लिए सलाह दी साथ ही साथ उन्होंने नई शिक्षा नीति का पालन करने एवं बच्चों के आदर्श के रूप में स्वयं को प्रतिस्थापित करने की बात कही उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल के द्वारा आकर्षक एवं प्रेरणादायक वार्षिक उत्सव का आयोजन करने के लिए शाला प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट नियमों का पालन करते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठता का प्रदर्शन शैक्षणिक क्षेत्र में करने हेतु प्रोत्साहित किया। तदोपरान्त डॉक्टर जी. एस. पटनायक ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की और उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धति से अवगत कराया। उन्होंने अधिक से अधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने एवम हेड्स मीट कटक में लिए गए निर्णयों का परिपालन करने के लिए कहा तथा विद्यालय के विकास हेतु उपहार स्वरूप ₹500000 प्रदान करने की घोषणा की। लेखाश्री पटनायक जी भी वार्षिकोत्सव के इस आयोजन से अत्यंत हर्षित व उल्लासित रही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय समस्त विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण तथा शिक्षकगणों को प्रदान किया। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की सलाह प्रदान की। कार्यक्रम के अंतर्गत गतवर्ष विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें सम्मानित किया गया ।

सेंट जेवियर हाई स्कूल कोटा के प्रांगण में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विजय टोंडे बी.ई.ओ. कोटा मुख्य वक्ता डॉक्टर जी. एस. पटनायक चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर सेंट जेवियर स्कूल लेखाश्री पटनायक डायरेक्टर सेंट जेवियर्स चैन ऑफ़ स्कूल जी. प्रभाकर पटनायक सी.ओ.ओ. सेंट जेवियर चैन ऑफ स्कूल मुकेश सराफ सी.ई.ओ. सेंट जेवियर चैन ऑफ स्कूल तथा अतिथिगण के रूप में प्रकाश चंद्र साहू तहसीलदार सकरी दिनेश चंद्रा टीआई कोटा रवि राज रजक पत्रकार समय न्यूज़ तथा समस्त एस.एम.सी. मेंबर सेंट जेवियर हाई स्कूल कोटा तथा विभिन्न शाखाओं से प्राचार्य,उपप्राचार्य, प्रधानपाठक प्रधानपाठीकाएं आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में रहीम शरीफ विद्यालय प्रबंधक सेंट जेवियर स्कूल,कोटा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने समस्त अतिथिगणों, विद्यार्थीगणों व दर्शकगणों का आभार प्रस्तुत किया जिन्होंने अपना अमूल्य समय प्रदान कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
तत्पश्चात राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सपना सोनी व साक्षी दापुरकर तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
