वन मितान जागृति अभियान के तहत बानाबेल एवं रतखंडी के स्कूली बच्चों ने किया कानन पंडारी भ्रमण

वन मितान जागृति अभियान के तहत 120 स्कूली बच्चों ने वन्य जीव को करीब से जाना
वन मंडल बिलासपुर की दिशा निर्देश पर वन परीक्षेत्र रतनपुर में वन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वन जीव संबंधी जानकारी देने के लिए आसपास के अभ्यारण केंद्रों को घुमाया जा रहा है जिससे कि स्कूली बच्चों को वनों के बारे में व जंगली जानवरों के बारे में बताया जा सके और बच्चे जानकारी हासिल कर सके इसी तारतम्य में आज बानाबेल एवं रतखंडी के स्कूली बच्चों को कानन पंडारी ले जाया गया और बच्चों को वनप्राणियों से रूबरू कराया गया 120 बच्चों ने कानन पंडारी भ्रमण कर वन्यजीवों को करीब से देख कर वन्यजीवों की रक्षा के लिए स्कुली बच्चों ने शपथ भी लिया कानन भ्रमण के पश्चात सभी स्कूली बच्चों को वन चेतना केंद्र सकरी पहुंचकर भोजन ग्रहण किया इस कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर समीम खान ने स्कूली बच्चों को वनों व वन्य जीव की रक्षा के लिए शपथ दिलाई और जितनी भी जानकारियां हमने आप को बताई है आप अपने घरों में भी सभी को जागरूक करें वन मितान जागृति कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक एवं वन विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
