पशु चिकित्सालय बेलगहना में अनिल पांडे सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई

जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों ने श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से दी विदाई

बेलगहना पशु चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार पांडे को जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों ने श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर की गई विदाई सेवानिवृत्त कर्मचारी को बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया गया और जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनको विदाई दी सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने कोटा ब्लॉक के अंतर्गत केंदा एवं बेलगहना में अपनी सेवा दी उन्होंने बताया की मैंने अपने सर्विस पीरियड में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन हमेशा मेरे स्टाफ साथियों का सहयोग मिलता रहा है मैं सभी कर्मचारी गण व पशुपालक गण एवं जनप्रतिनिधि का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस सेवानिवृत्ति की अंतिम विदाई को यादगार बनाया वही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद रघुवंशी ने बताया की अनिल कुमार पांडे की कमी हमेशा रहेगी उनका सेवा भाव हमेशा हम लोग के साथ रहा है वे हमारे वरिष्ठ थे और रहेंगे विदाई समारोह में शामिल डॉक्टर आनंद सिंह रघुवंशी, डॉक्टर अनिमेष जायसवाल, एल पी पटेल, ज्ञानू प्रधान, दीपक मरकाम, राकेश मरावी ,सूरज ,मनोज नागेश,आलोक मसीह, के.पी.चौबे एवं समस्त पशु चिकित्सालय स्टाफ व भारी संख्या में पशुपालक गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
