सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा में बाल दिवस, सी. डी. सी. एवं विज्ञान प्रदर्शनी समारोह का आयोजन

0
IMG-20221114-WA0147.jpg

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा में बाल दिवस समारोह, सी.डी.सी. एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सफल रूप से किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि वर्मा (हेड ऑफ डिपार्टमेंट ,रसायन शास्त्र सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा) तथा विद्यालय के एसएमसी मेंबर व विद्यालय के प्राचार्य , मैनेजमेंट हेड द्वारा चाचा नेहरू, मां सरस्वती एवं सेंट फ्रांसिस की फोटो पर माल्यार्पण किया गया।


प्री प्राइमरी तथा प्राइमरी कक्षाओं के प्यारे-प्यारे विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसे देखकर उपस्थित सभी अभिभावकगण उत्साहित हो उठे।
विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के अंतरिक्ष विज्ञान के मॉडल जैसे जेम्स वेब टेलीस्कोप, स्पेस स्टेशन, स्पेस शटल इसी तरह के 25 अन्य मॉडल से लेकर घरों में उपयोग होने वाली चीजों के मॉडल बनाए । तथा छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए डीजी गेमिंग भी व्यवस्था की गई जिसमे बच्चों के साथ साथ अभिभावकगण ने भी खूब आनंद उठाया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रश्मि वर्मा जी ने सभी बच्चों की तारीफ की तथा सभी को प्रोत्साहित किया एवं बच्चों से कई प्रश्न पूछे।


श्रीमती रश्मि वर्मा जी द्वारा विद्यार्थियों का संबोधन किया गया जिसमें उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनको बाल दिवस की बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री आदित्य प्रसाद कटारे जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों को सराहा तथा विद्यालय के मैनेजर श्री रहीम शरीफ जी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अद्वितीय विज्ञान मॉडलो की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
आदरणीय मैनेजमेंट मेंबर श्री मुकेश सराफ जी (सीईओ सेंट जेवियर चैन ऑफ स्कूल) ने बच्चों के किए गए प्रयासों को देखकर अत्यंत खुश हुए तथा उनकी जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उपहार का वितरण हुआ तथा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए गए बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट वितरण कर सम्मानित किया गया यही नहीं बल्कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए जिसे लेकर बच्चे अत्यंत उत्साहित थे कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका सुश्री सपना सोनी मैडम ने उपस्थित सभी अभिभावकगण व बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!