बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी के अथक प्रयासों से रेलवे ट्रैक से 70 फीट गहरी खाई से निकाला गया शव

बिलासपुर से कटनी रूट पर भंनवाटक अमर नाला में 25 अक्टूबर को किसी अज्ञात शव की सूचना रेलवे गैंगमैन के द्वारा बेलगहना चौकी को दी गई जिस पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के द्वारा टीम गठित कर भंनवाटक के लिए रवाना हुए वहां रेलवे पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से 7 घंटे के अथक प्रयासों से 70 फीट गहरी खाई से शव ऊपर निकाला गया उसके बाद 3 किलोमीटर पैदल शव को दूसरे रेक पर लाया गया तथा मालगाड़ी रुकवा कर शव को मालगाड़ी से भंनवाटक लाया गया । बेलगहना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर अथक परिश्रम उपरांत शव को बरामद कर अज्ञात मृतक पुरुष के संबंध में जानकारी एकत्र की गई जानकारी पर मृतक की पहचान सागर कुमार धिर्रे पिता प्रेम कुमार 32 वर्ष मुंगेली का होना पता चला उसके पश्चात परिजनों को सूचित किया गया मर्ग की प्रारंभिक जांच पर मृतक द्वारा ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करना पाया गया है। बेलगहना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
