सिद्ध बाबा पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कार से बच्चे मनाएंगे दिवाली

0
IMG-20221020-WA0112.jpg

सिद्ध बाबा पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए रखी गई प्रतियोगिता

बेलगहना संकुल अंतर्गत सिद्ध बाबा पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के पूर्व स्कूल में बच्चों के लिए दीपावली मिलन समारोह रखा गया इस समारोह में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को पटाखा फोड़ने परिवार के साथ दिवाली मनाना एवं अपने आसपास की गरीब लोगों के साथ दिवाली की खुशी बांटने का जो संस्कार दिए गए उस संस्कार के साथ सिद्ब बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चे दिवाली मनाएंगे इस समारोह में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता कराई गई जिसमें रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं दीया सजाने की प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्कूल की संचालक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम हमारे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के अंदर एक अच्छा संस्कार डालने का प्रयास कर रहे हैं जिससे वह बड़े होकर अपने जीवन को और बेहतर ढंग से जी सकते हैं इस प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बहुत ही अच्छे रंगोली बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया वही स्कूल के संचालक ने बताया कि हमारे बच्चों के द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए तेल दिया मिठाई लाई बतासा देने के बात बताई गई है और इसे गरीब और असहाय लोगों को बांटा जाएगा जिससे उनकी भी दिवाली अच्छी रहे यदि हम अपनी दिवाली बहुत अच्छी मना रहे हैं और पड़ोस में कोई गरीबी की वजह से दिवाली नहीं मना पा रहा है तो दिवाली का मजा फीका पड़ जाता है यही बात बच्चों को भी हम समझाने का प्रयास कर रहे हैं इससे यह होगा कि पूरे देश में सभी की दीवाली अच्छी होगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!