वन परिक्षेत्र बेलगहना ,कोटा एवं उड़नदस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही

0
IMG-20260423-WA0249.jpg



वन विभाग ने जप्त किया लाखों की इमारती लकड़ी तस्करों में मचा अफरा तफरी
                                                       बिलासपुर —मुख्य वन संरक्षक  मनोज पाण्डेय  बिलासपुर एवं वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर  नीरज  के निर्देशानुसार एवं  उपवनमंडल कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा  वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा  नितिन लहरे के नेतृत्व में  बुधवार को  सर्च वारंट जारी होने पर वन   परिक्षेत्र कोटा एवं वन परिक्षेत्र बेलगहना और उड़नदस्ता बिलासपुर एवं  पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ आरोपी पिंकू खांडे गीता खांडे निवासी अमलीकांपा  वि.खं. तखतपुर जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर आरोपी के घर एवं बाड़ी से 01 नग रमदा मशीन सहित सागौन चिरान=2.372घ.मी., साल चिरान=0.794 घ. मी. शीशम चिरान=0.040 घ.मी.जप्तीकर उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है ,जप्त वनोपज की बाजार मूल्य 324370 रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था,जिसकी तलाश जारी है और आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक कोटा  सुरेश बंजारे,प.स.खोंगसरा  नरेन्द्र बैसवाड़े,प.स.टेंगन्माडा  सूरज मिश्रा, वनपाल कृष्णकुमार यादव ,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते एवम अनुराग तिवारी,सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!