सिविल जज परीक्षा में कोटा की तृप्ति अग्रवाल व रतनपुर की अपूर्वा मरकाम का हुआ चयन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील साहू ने दी बधाई

कोटा की बेटी ने मारी बाजी सिविल जज की 17वीं रेंक में हुआ चयन
बिलासपुर –सीजीपीएससी में सिविल जज परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया जिसमें विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने फाइनल सलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कोटा नगर की बेटी तृप्ति अग्रवाल ने 17वीं रैंक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया वही रतनपुर की बेटी अपूर्व मरकाम ने भी सिविल जज परीक्षा में चयन होने से रतनपुर एवं आसपास के लोगों में हर्ष व्याप्त है सिविल जज प्रतीक्षा की सूची जारी होने के पश्चात अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा यह कोटा नगर व कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नवयुवक व नवयुवती को उनसे प्रेरणा लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुड़ जाना चाहिए। सिविल जज परीक्षा में चयन होने पर उनको बधाई दी तथा उन्होंने अंत में कहा की बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ताओं के द्वारा स्मृति चिन्ह व सम्मान किया जाएगा कोटा एवं नगर के लोगों के लिए गर्व की बात है हर्ष व्यक्त करने वालों में बेलगहना रतनपुर एवं कोटा के समस्त अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है उक्ताशाय जानकारी अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज बघेल ने दी
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
