नकली होने के संदेह में 660 किलो खोवा और 35 किलो पनीर जब्त
जहीर जुनजानी की रिपोर्ट

बिलासपुर नियंत्रक खाद्य एवम औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला बिलासपुर मे प्रातः 5.40 बजे नया बस स्टैंड पहुच कर सघन जाँच पड़ताल करते हुए बाहरी राज्यो से आने वाले खोवा, कुंदा एवं पनीर की जांच की गई। रेलवे परिसर में भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाया गया।चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा खोवा मंडी गोलबाजार बिलासपुर के विभिन्न फार्मों से 18 खाद्य नमुना संकलन कर जाँच किया गया । जिसमें 02 नमूने अवमानक पाये गये । बिलासपुर से कुल 3 लीगल एवं 01 सर्विलांस नमूना लेकर जाँच मे संदेह के आधार पर 660 किलो खोवा एवं 35 किलो पनीर को जप्त किया गया एवं विक्रय करने से रोका गया।
Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
