हाई स्कूल केकराड़ीह में पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न

बेलगहना –कोटा ब्लाक अंतर्गत समिपस्त ग्राम केकराडीह हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शाल विकास समिति एवं जन प्रतिनिधि व ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ इसमें बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा सभी बच्चों को नयी पुस्तकों का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य नेहा सचिन साहू ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें एवं अपनी प्रतिभा को लेकर आगे बढ़े व देश का नाम रोशन करें कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद यादव ने बच्चों व शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर अध्ययन कार्य को प्राथमिकता देने की बात की कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य आर एस पैकरा व वर्तमान प्राचार्य चूड़ा मणि साहू, अर्चना कुर्रे, शिवांशु अग्रहरि, नितेश्वरी, अजय डहरिया, सरिता सोनन्त, गीतांजलि नायडू, लक्ष्मी नारायण रजक, नारायण सिंह नायक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Mobile : 9329593605
9424167393
Email id- [email protected]
