शिवतराई में लगाया गया जन चौपाल

0
IMG-20240709-WA0008.jpg

अधिकारियों ने गांव भ्रमण कर ग्रामीणों से की चर्चा

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कोटा ब्लॉक के शिवतराई में पीएम जनमन योजना के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा की अध्यक्षता में अधिकारियों द्वारा गांव का मैदानी भम्रण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना एवं उनके द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जन चौपाल में सीईओ कोटा युवराज सिन्हा,विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!